फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman committed suicide in sambhal village

महिला का शव घर के कमरे में लटका मिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide in sambhal village
संभल। गांव अतरासी में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। महिला के मायके वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव अतरासी निवासी वीरेश कुमार की पत्नी लोंगश्री (20) का शव सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। पति व ससुरालियों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पानीवाड़ा निवासी मृतका का भाई देवराज मौके पर पहुंचा और उसने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बहजोई थाने के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को बताया कि उसने अपनी बहन की शादी दो वर्ष पहले की थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन का पति व उसके परिजन दहेज की खातिर उत्पीड़न कर रहे थे। सोमवार को हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की सास का कहा है कि वह उपले बनाने के लिए घर के बाहर गई थी। जब घर में लौटी तो लोंगश्री दिखाई नहीं दी। कमरे में जाकर देखा तो फंदे से लटकी हुई थी। बहजोई थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed