फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   wine shop was broken by women

शराब दुकान में तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, पथराव

Thu, 06 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 06 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
wine shop was broken by women
चंदौसी में मारवाड़ी मोहल्ले में शराब की दुकान में लगाई आग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
आबादी से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर बुधवार को सुबह 10 बजे चंदौसी के मोहल्ला मारवाड़ी में महिलाओं ने बवाल कर दिया। महिलाओं का रुख देख पुरुष भी साथ हो लिए थे। इस दरम्यान महिलाओं के मोर्चे को देख साथ रहे युवकों ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर डाली। सामान में आग लगा दी गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने महिलाओं को आगे कर पथराव कर दिया।  स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पथराव के बाद पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा।  सीओ सुरेश बाबू यादव मौके पर पहुंचे। जमकर बवाल हुआ।करीब सवा दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य हुई।    
विज्ञापन


बनियाखेड़ा गांव में भी हंगामा, तोड़फोड़  
 थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं आक्रोशित हो गईं। महिलाओं ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान के बाहर रखे सामान को तोड़फोड़ कर आग लगा दी। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सामाजिक बुराई बताते हुए शराब की दुकान को गांव से हटाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संघर्ष समिति ने भी जताया रोष      
हाईवे से पांच सौ मीटर दूर शराब की दुकानों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फरमान के बाद खलबली मच गई है। हाईवे किनारे स्थित दुकानों को हटाया जा रहा है तो नजदीक गांव के निकट स्थापित किया जा रहा है।


ऐसे में गांव में पहले से ही मौजूद दुकान के बाद दूसरी दुकान और स्थापित हो जाने से आक्रोश गहरा रहा है। किसान संघर्ष समिति ने शराब की दुकान को हटाने की मांग की है। नव्या ठाकुर, रामेश्वर दयाल शर्मा, बलवंत सिंह, रामभरोस मौर्य, मीरा देवी यादव, अजय सिंह राघव, पूरनलाल रहे।          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed