फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Will submit survey report to court as soon as he recovers: Court Commissioner

स्वस्थ होते ही कोर्ट को सौंपेंगे सर्वे की रिपोर्ट : कोर्ट कमिश्नर

Wed, 11 Dec 2024 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Dec 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Will submit survey report to court as soon as he recovers: Court Commissioner
चंदौसी (संभल)। संभल की जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट तबीयत सही होते ही कोर्ट कमिश्नर द्वारा अदालत को सौंपी जाएगी। सेहत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए उन्होंने सोमवार को अदालत से 15 दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन

कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट फौरी तौर पर तैयार हो गई है। तबीयत खराब होने के कारण इसे अंतिम रूप देने के लिए थोड़ा समय और चाहते हैं। इसलिए सोमवार को 15 दिन का समय दिए जाने के लिए अदालत से अनुरोध किया था। कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी, इसलिए स्थानीय अदालत की ओर से अभी कोई आदेश नहीं दिया गया है। हमारे प्रार्थना पत्र को अदालत ने रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो संभल जिले के सिविल जज सीनियर डिवीजन की चंदौसी स्थित अदालत में 19 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए वाद दायर किया गया था। अदालत की ओर से नामित कोर्ट कमिश्नर ने उसी दिन (19 नवंबर) शाम को चंदौसी से संभल पहुंचकर मस्जिद का सर्वे किया था। 24 नवंबर की सुबह संभल में दोबारा मस्जिद का सर्वे किया गया था। दोबारा सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed