फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While trying to save the animal, the bike collided with the divider, the youth died

Sambhal News: पशु को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Sun, 20 Oct 2024 04:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 20 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
While trying to save the animal, the bike collided with the divider, the youth died
जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव धनीपुर के पास शुक्रवार की देर रात छुट्टा पशु को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बदायूं के गांव अलापुर निवासी विनोद कुमार (40) की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के अलापुर गांव निवासी विनोद कुमार अपने बड़े भाई भरतवीर के साथ दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात विनोद दिल्ली से घर लौट रहा था। बदायूं-मेरठ हाईवे पर धनीपुर गांव के नजदीक छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे होमगार्ड विजयपाल ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि डिवाइडर से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


पत्नी करती रही इंतजार, घर पहुंची मौत की खबर
विनोद के परिवार में पत्नी पूनम और तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन के बाद विनोद दिल्ली गया था। रविवार को करवाचौथ का त्योहार पर वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था। दिल्ली से चलने से पहले उसने पत्नी व परिजनों को आने की सूचना दी थी। पत्नी पूनम पति आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे क्या पता था पति की जगह उसका शव आएगा। जैसे ही हादसे में विनोद की मौत की खबर घर पहुंची तो पत्नी बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed