फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When the liquor ran out of water, it was given water to drink in a thinner.

शराब कम पड़ने पर थिनर में पानी मिलाकर पिला दिया था, शराब पीने से तीन की मौत का मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
When the liquor ran out of water, it was given water to drink in a thinner.
चंदौसी। गुन्नौर के गांव सिमरई में शराब के सेवन से हुई तीन लोगों की मौत के मामले का पुलिस अधीक्षक ने बहजोई में खुलासा किया है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि मृतक व बीमार लोगों को नशे के लिए शराब की जगह पानी में थिनर मिलाकर पिलाया गया था। इस मामले में अब तक महिला ग्राम प्रधान, उसके पति सहित छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही पांच ड्रम थिनर व अन्य चीजे बरामद की है।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि गुन्नौर के गांव सिमरई में शराब के सेवन और भांग के सेवन से मौत के मामले ग्राम प्रधान पति कल्याण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सूचना पर पुलिस ने गांव दबथरा हरलाल के एक खंडहरनुमा मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच ड्रम थिनर से भरे और दो बाइक, भी बरामद की है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में गांव दबथरा निवासी भुवनेश, उसका बेटा शिवम, गांव गनुपुरा निवासी राकेश, गांव बहलोलपुर निवासी योगेश शामिल हैं। दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को उनकी तलाश है। महिला ग्राम प्रधान नीरज देवी को पुलिस ने गांव सिमरई से उनके घर से ही गिरफ्तार किया है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, एसएसआई अजीत सिंह, एसआई अनिल कुमार, राजेश कुमार पांडे, हेड कांस्टेबल पिंटू कुमार, कांस्टेबल हरेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, सर्विलांस प्रभारी सुंदरलाल, एसओजी प्रभारी मनोज वर्मा व उनकी टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानपति की गिरफ्तारी गांव दबथरा से दिखाई
चंदौसी। मृतक राजकुमार के पिता मदनलाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति कल्याण सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व आबकारी अधिनियम में रविवार को मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी कल्याण सिंह को पुलिस ने शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था। सोमवार को खुलासे के दौरान आरोपी प्रधानपति कल्याण सिंह की गिरफ्तारी पुलिस ने गांव दबथरा से दिखाई दी है, जबकि पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
यह माल किया बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर थिनर से भरा 200 लीटर का एक ड्रम, 50-50 लीटर के चार छोटे ड्रम, दो छोटी प्लास्टिक की केमिकल से भरी कैन, एक इमरजेंसी एलईडी लाइड, दो बाइक बिना नंबर प्लेट की।
राकेश के कहने पर प्रधानपति ने पानी में थिनर मिलाकर पिलाया था
चंदौसी। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधानपति कल्याण सिंह ने पूछताछ की गई। पूछताछ में बताया कि शिवरात्रि से दो दिन पहले उसके बेटे अजनपाल व राकेश ने थिनर खरीदकर उसमें पानी मिलाकर मकान की छत पर रखा था। यह थिनर गांव दबथरा हरलाल निवासी शिवम व भुवनेश की दुकान से खरीदा था। भुवनेश की गांव जुनावई में पेंट की दुकान है। प्रधान के घर ठेके से लाई शराब खत्म होने पर सप्लायर राकेश ने हरियाणा की शराब बेचने वाले अन्य लोगों से संपर्क किया लेकिन शराब नहीं मिलने पर थिनर में पानी मिलाकर पिलाने का काम किया गया।

अलीगढ़ के डिस्ट्रीब्यूटर्स से खरीदकर लाया जाता है थिनर
चंदौसी। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पुलिस की जांच और आरोपियों से थिनर की सप्लाई के बारे में जानकारी की गई। यह थिनर अलीगढ़ के एक लाइसेंसी डिस्ट्रीब्यूटर से खरीदकर लाया जाता है और क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed