{"_id":"68828cf19ecc618c760a4c1f","slug":"when-the-house-owner-woke-up-to-the-noise-the-miscreants-beat-him-with-an-iron-rod-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-125070-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आहट पर आंख खुली तो बदमाशों ने गृहस्वामी को सरिये से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आहट पर आंख खुली तो बदमाशों ने गृहस्वामी को सरिये से पीटा
Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुरसानी (संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बंद गांव निवासी सुनील के घर में बदमाश घुस आए। आहट होने पर आंख खुलने पर गृहस्वामी ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें सरिया से पीटकर घायल कर दिया और नकदी लेकर भाग गए।
सुनील ने बताया कि बुधवार की रात वह परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे घर के पीछे की ओर से बदमाशों ने नकब लगा लिया और कमरे में घुसकर संदूक खोलकर सामान निकालने लगे। आहट होने पर उनकी आंख खुल गई और उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो तीन बदमाश सामान समेट रहे थे। उसने उन्हें टोका तो एक बदमाश ने उसके सिर पर सरिये से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर बदमाश घर में रखी 25 हजार की नकदी लेकर भाग गए।
शोर शराबा होने पर लोग एकत्र हो गए। बताया कि ड्रोन और चोरों की सूचनाओं से पहले ही दहशत का माहौल है। अब घटना के बाद से ग्रामीण और डर गए हैं। यह स्थिति तब है, जब ग्रामीण रातभर जागकर रखवाली कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल कराई गई है। कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।