{"_id":"67b24a42c5627d498d028186","slug":"when-the-house-owner-woke-up-the-thieves-beat-him-up-and-ran-away-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119387-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जाग होने पर गृहस्वामी की पिटाई कर भाग गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जाग होने पर गृहस्वामी की पिटाई कर भाग गए चोर
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र में जाग होने पर पशुशाला से पशु चोरी कर रहे चोरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर महिला को घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव कैलमुंडी निवासी दानवीर शनिवार की शाम अपने भतीजे की बरात में शामिल होने गए थे। दानवीर की पत्नी कमलेश अपने पांच साल बेटे के साथ घर के अंदर सो रही थी। देर रात किसी समय घर में घुसे चोर पशुशाला बंध रहे पशु चोरी कर ले जाने लगे। आहट पाकर कमलेश की आंख खुल गई। पशु चोरी कर ले जा रहे चोरों को देखकर कमलेश ने शोर मचा दिया। शोर को सुनकर एक चोर ने कमलेश को पकड़ लिया और उसका हाथ से मुंह बंद कर लिया। लाठी-डंडों से पिटाई कर चोरों ने किसी धारदार हथियार से हमलाकर कमलेश को घायल कर दिया और धमकी देते हुए चोर पशु छोड़कर मौके से भाग गए।
सूचना मिलने पर दानवीर आनन फानन में घर पहुंचे और कमलेश का उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी संतोष व सत्येंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद