फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When Kapil Singhal did not appear in court, the police made an announcement, the next action is attachment

Sambhal News: कपिल सिंघल के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने मुनादी कराई, अगली कार्रवाई कुर्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
When Kapil Singhal did not appear in court, the police made an announcement, the next action is attachment
संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी में कपिल सिंघल के​घर पर मुनादी कराती पुलिस। संवाद
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी कपिल सिंघल के घर पर मंगलवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। साथ ही पुलिस ने मुनादी की है। इसमें कहा है कि यदि कपिल सिंघल कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो अगली कार्रवाई कुर्की की होगी। संभल सीओ आलोक कुमार भाटी ने बताया कि संभल सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट से 14 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी कपिल सिंघल ने कोर्ट में हाजिरी नहीं दी। अब इसी क्रम में मुनादी कराकर फरार होने की घोषणा की है। यदि अभी भी कोर्ट में हाजिरी नहीं होती है तो अगली कार्रवाई कुर्की की होगी।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि कपिल सिंघल के खिलाफ गोरखपुर मठ के नाम से धमकी दिलाने, स्क्रैप सेंटर में चोरी के वाहन काटने, राज्यकर चोरी और वाहन लूटने समेत आठ मामले दर्ज हैं। गोरखपुर मठ के नाम से फर्जी कॉल कराने और धमकी दिलाने के मामले में संभल कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसमें कपिल सिंघल का नाम प्रकाश में आया था। अलग-अलग दर्ज मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अब कोर्ट से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed