फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When Holi's Ram-Ram was answered with Jai Bhim, two groups clashed, sticks were used, stones were pelted, six were injured.

Sambhal News: होली की राम-राम के जवाब में बोला जय भीम तो भिड़े दो पक्ष, चले डंडे, हुआ पथराव, छह घायल

Fri, 06 Mar 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
When Holi's Ram-Ram was answered with Jai Bhim, two groups clashed, sticks were used, stones were pelted, six were injured.
चंदौसी (संभल)। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुरसरी में बुधवार को होली मिलन के दौरान होली की राम-राम के जवाब में जय भीम बोलने पर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। चपेट में आकर छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने फिलहाल एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि विवाद की शुरुआत बुधवार सुबह होली मिलन में मामूली कहासुनी से हुई थी। होली मिलते समय एक पक्ष ने होली की राम-राम कहकर संबोधन किया। इस पर कुछ लोगों ने जय भीम बोला। पहले पक्ष ने यह सुनकर आपत्ति की, जिसपर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रात करीब 12 बजे दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इस बार गाली गलौज से शुरू होकर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। दोनों के बीच पथराव शुरू हो गया। इसकी चपेट में आकर एक पक्ष से कविता चौधरी, अरुण चौधरी, विशाल व विनीत तथा दूसरे पक्ष से कुलदीप और जुगेंद्र सहित कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी थाने आ गए।

सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि अरुण चौधरी की तहरीर पर गुरसरी निवासी मेवाराम, रायबहादुर, हरिशंकर, हरिओम, बंटी, वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे पक्ष से राजपाल सिंह ने घर पर आकर गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप के साथ पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed