{"_id":"6068c1268ebc3e59220c668a","slug":"wheat-purcasing-center-will-increase-sambhal-news-mbd385144071","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ेगी, प्रत्येक केंद्र के लिए गांव होंगे संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ेगी, प्रत्येक केंद्र के लिए गांव होंगे संबद्ध
विज्ञापन
संभल। गेहूं की सरकारी खरीद में अबकी बार लक्ष्य नहीं तय किया गया है। डिप्टी आरएमओ विजेयता सिंह का कहना है कि 1975 रुपये प्रति क्विंटल के सरकारी समर्थन मूल्य पर जितना गेहूं आएगा, उसे क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा। इसलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
जिले में 59 क्रय केंद्र हैं। अब पीसीएफ 11 नए क्रय केंद्र और बनाए जाएंगे। इसके अलावा क्रय केंद्र वार गांवों का आवंटन किया जाएगा ताकि प्रत्येक किसान को पता रहे कि किस गांव के किसान का गेहूं किस क्रय केंद्र पर बिकेगा।
संभल, चंदौसी और बहजोई मंडी समितियों में कहीं का भी किसान अपना गेहूं बेच सकेगा। मंडी में अभी गेहूं की आवक शुरू नहीं हो सकी है लेकिन पंजीकरण जारी है। खेत में गेहूं तैयार है और 15 अप्रैल से क्रय केंद्रों तक गेहूं आने के आसार हैं।