फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wheat procurement centers are not being procured, farmers upset

इसी तरह से भटके किसान तो औने-पौने दाम में बेच देंगे गेहूं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement centers are not being procured, farmers upset
संभल। जिले में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसान परेशान हो रहे हैं। अगर सुधार नहीं हुआ तो वे मंडी समिति में औने-पौने दाम पर गेहूं बेचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। मुबारिकपुर गांव निवासी किसान देशराज सिंह ने 24 अप्रैल को पीसीएफ के हजरतनगर गढ़ी क्रय केंद्र के लिए पंजीकरण कराया। तौल के लिए 7 मई का टोकन मिला। एक दिन पहले वह 6 मई को क्रय केंद्र पहुंचे तो मौजूद कर्मी ने उनसे कहा कि अभी बारदाना नहीं है। इंतजार करना पड़ेगा। तब से हर रोज वह क्रय केंद्र से संपर्क बनाए हुए हैं लेकिन तौल नहीं हो रही।
विज्ञापन

किसान देशराज सिंह ने बताया कि पहले से तैयारी करते हुए 5 मई को उन्होंने गेहूं को ट्रैक्टर ट्राली पर लोड कर लिया था। पांच दिन हो गए हैं तौल के लिए गेहूं ट्राली में लोड है। घर के हाते में ही ट्राली खड़ी है। क्रय केंद्र प्रभारी के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं। यही हाल रहा तो औने-पौने में गेहूं बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रभारी मिलते नहीं, ठेकेदारों के हवाले हैं क्रय केंद्र
चंदौसी। गेहूं की सरकारी खरीद का भाव 1975 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन बाजार में 1700-1800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक्री हो रही है। चंदौसी और संभल मंडी में क्रय केंद्रों का बुरा हाल है। लंबे इंतजार के बाद तौल तो हो रही है लेकिन मौके पर क्रय केंद्र प्रभारी नहीं मिलते। किसानों को तौल के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। ताकि तौल का ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड हो जाए और भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी मंडी समिति में आरफसी के दो क्रय केंद्र और मंडी परिषद के एक क्रय केंद्र पर दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक तीनों क्रय केंद्रों में प्रभारी मौजूद नहीं थे। क्रय केंद्र ठेकेदारों और मजदूरों के सहारे चल रहे थे।

कई किसान तौल के लिए इंतजार कर रहे थे और जिन किसानों के गेहूं की तौल हो चुकी थी उन किसानों से कहा गया था कि वे तौल का ब्योरा साइट पर अपलोड कराने के लिए क्रय केंद्र प्रभारी के आने तक इंतजार करें। क्रय केंद्र प्रभारी कब आएंगे। इस सवाल पर जवाब मिला कि शाम को पांच बजे तक। इस स्थिति को लेकर किसानों ने आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed