फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water supply pipeline damaged, angry villagers stage protest

Sambhal News: जलापूर्ति की पाइपलाइन खराब, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water supply pipeline damaged, angry villagers stage protest
ओबरी(संभल)। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव टांडाकोठी में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन खराब है। एक माह से यह समस्या है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हर घर नल योजना के तहत असमोली क्षेत्र के टांडाकोठी गांव में वर्ष 2023-24 में करीब ढाई करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण किया था। घरों तक जलापूर्ति के लिए करीब साढे आठ हजार मीटर लंबी भूमिगत पाइपलाईन बिछाई थी। जलापूर्ति शुरू करने के दिन से ही विभागीय लापरवाही के कारण कई घरों में लो प्रेशर के साथ टपकने वाली बूंदों को इकटठा कर ग्रामीण एक दो लीटर पानी इकटठा कर पा रहे थे। रही सही कसर एक माह पहले फटी भूमिगत पाइपलाइन ने पूरी कर दी। फटी पाइपलाइन को दुरूस्त करने की मांग ग्रामीण कई बार कर चुके हैं। लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने प्रदर्शन करके जल्द ही इस समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में हरद्वारी लाल, धर्मवीर, विजय सिंह, जोधा सिंह, गुफरान, महेंद्र सिंह, सचिन, पुष्पेंद्र सिंह, कल्लू, राजीव, कुलदीप, ताहिर, अकबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed