{"_id":"578d359b4f1c1b9032c4c647","slug":"water-of-ganga-intered-8-villeagaes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर के आठ गांवों में गंगा का पानी, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन्नौर के आठ गांवों में गंगा का पानी, दहशत
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर में अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा के रस्ते गंगा नदी का पानी संभल जिले की गुन्नौर तहसील के गांवों तक पहुंच गया। गांव के गलियारों में बाढ़ का पानी पहुंचने के बाद गुन्नौर थाने की पुलिस ने छह सात गांवों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए कहा है। गांव वाले भी सतर्क हैं लेकिन अभी तक किसी ने सुरक्षित स्थानों या बाढ़ शरणालयों में शरण नहीं ली है। बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।
प्रशासन के मुताबिक गुन्नौर तहसील के छह गांवों में बाढ़ का खतरा है लेकिन मौके पर आठ गांव ऐसे सामने आ रहे हैं जहां बारिश के पानी दस्तक दे दी है। गंगा में पानी के प्रवाह बढ़ रहा है। गंगा नदी के नरौरा बैराज पर खतरे का निशान बना हुआ है। वहां से मिली जानकारी के मुताबिक नरौरा में 178.765 मीटर पर खतरे का निशान है और पानी मात्र 57 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा में पानी बढ़ रहा है। नरौरा बैराज पर सोमवार को 178,19 मीटर पर है।
अगले चौबीस घंटे में बाढ़ के पानी का प्रवाह और बढ़ सकता है। इसलिए नरौरा बैराज से हजारा नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। जुनावई में रघूपु पुख्ता, नगला अजमेरी, भाबरू की मढ़ैयां, तरूपुर, बझांगी, उदैयापुर, तैतपुर आदि गांवों में गांव के गलियारों तक पानी पहुंच चुका है। गांव के लोग अभी से सतर्क हैं उनका कहना है कि पानी बढ़ेगा तो वह रिश्तेदारी में या प्रशासन के बाढ़ शिविरों में शरण लेंगे। गुन्नौर के कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया है।