फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Watching the episode of Lord Parashuram in Ramlila, cheers were raised.

Sambhal News: रामलीला में भगवान परशुराम का प्रसंग देख लगाए जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Watching the episode of Lord Parashuram in Ramlila, cheers were raised.
बनियाठेर के गांव भुलावई में रामलीला का मंचन करते कलाकार: स्रोत - आयोजक
बनियाठेर। गांव भुलावई में चल रही रामलीला में सोमवार को भगवान परशुराम और लक्ष्मण जी के बीच संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के दमदार अभिनय और सजीव संवादों ने दर्शकों को देर रात तक पंडाल में बांधे रखा।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया गया कि मिथिला में सीता स्वयंवर का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से राजा भाग लेने आते हैं। राजा जनक यह प्रण लेते हैं कि जो भी शिव धनुष को तोड़ेगा, सीता जी उसी को वरमाला पहनाएंगी। अनेक राजाओं के प्रयासों के बावजूद कोई भी धनुष को हिला भी नहीं पाता। यह देखकर राजा जनक व्याकुल हो जाते हैं। तभी गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष उठाते हैं और उनके प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट जाता है। इसके बाद भगवान परशुराम मंच पर प्रकट होते हैं और क्रोधित होकर शिव धनुष तोड़ने वाले को दंड देने की चेतावनी देते हैं। अगले मंचन में भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश कुमार शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, ऋषि कुमार पाठक, सतीश बाबू राघव, विशेष कुमार शर्मा, मुन्नालाल नाथ, सुधाकर मौर्य, लीलाधर मौर्य, राजकुमार, नेकपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed