{"_id":"6830cf12668b12149500250e","slug":"waiting-made-train-travel-difficult-during-summer-vacation-chandausi-news-c-204-1-chn1001-120277-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गर्मियों की छुट्टियों में वेटिंग \nने मुश्किल किया ट्रेन का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गर्मियों की छुट्टियों में वेटिंग ने मुश्किल किया ट्रेन का सफर
विज्ञापन
चंदौसी। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों का सफर पसंद करने वाले यात्रियों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंदौसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग के चलते यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वेटिंग आने की वजह गर्मियों की छुट्टियां हैं। जून माह में वेटिंग की समस्या और भी बढ़ सकती है। इन दिनों स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में बच्चे अभिभावकों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं।
वहीं ज्यादातर लोग भी गर्मियों में दिल्ली, देहरादून, लखनऊ व चंडीगढ़ व उज्जैन की रेलयात्रा कर रहे हैं। जिसके चलते ट्रेनों में आरक्षण की वेटिंग शुरू हो गई है। एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन दिनों चंदौसी से चंडीगढ़ जाने वाली लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 60 से ऊपर वेटिंग आ रही है। वहीं देहरादून जाने वाले लिंक एक्सप्रेस में आरक्षण वेटिंग 40 से ऊपर है। सबसे ज्यादा बुरा हाल तो उज्जैन जाने वाली इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन में 60 से ज्यादा वेटिंग चल रही है। वहीं दिल्ली व लखनऊ जाने वाली ज्यादातर गाड़ियों में भी 40 से ज्यादा वेटिंग आ रही है। गर्मियों की छुट्टियों में आरक्षण की लंबी वेटिंग होने के कारण लोग अपने बच्चों को घुमाने नहीं ले पा रहे हैं।
कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों की वजह से ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। जून माह में वेटिंग बढ़ भी सकती है। संवाद