फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   voter beating BLO in chandausi

वोटर पर्ची न मिलने पर बीएलओ को धुना

Wed, 29 Nov 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संभल
ब्यूरो/अमर उजाला/संभल Updated Wed, 29 Nov 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
voter beating BLO in chandausi
demo pic
संभल के चंदौसी नगर पालिका में वोटर पर्ची न मिलने पर बीएलओ को मतदाताओं ने धुन दिया। गुस्साए मतदाताओं का आरोप है कि बीएलओ ने उनका वोट नहीं बनाया, जबकि वह कई वर्षों से यहां वोट डालते आ रहे हैं। 

loader

चंदौसी के लाजपत नगर स्थित एक बूथ पर कुछ मतदाताओं को उस समय गुस्सा आ गया जब वह बूथ पर पहुंचे और सूची में उनका नाम नहीं था। कई मतदाताओं के पास पर्ची नहीं पहुंची थी। जब वह केंद्र पर पहुंचे तो वहां भी सूची में नाम नहीं था। मतदाताओं का कहना था कि उनके पास पहचान पत्र भी है, कई वर्षों से यहां वोट डालते आ रहे हैं।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। तब निकाय चुनाव की सूची से उनका वोट कैसे गायब हो सकता है। इस बात को लेकर बीएलओ से नोकझोंक हुई। बात तू-तू मैं-मैं से आगे बढ़ी तो कुछ गुस्साए मतदाताओं ने हाथा पाई शुरू कर दी।

देखते ही देखते बीएलओ को गुस्साए मतदाताओं ने जमकर धुन दिया। बूथ के पास हंगामे की सूचना पाकर पुलिस बल भी पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई है। प्रशासन मामले का निस्तारण कराने में जुटा है। पीड़ित बीएलओ का कहना है कि वह आरोपी मतदाताओं के खिलाफ शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed