{"_id":"57d9a5874f1c1beb5bd491b6","slug":"visarjan-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन चौकस
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम किए हैं। पुलिस और पीएसी की निगरानी में सुबह से ही विसर्जन यात्राएं शुरू होंगी।
अतीत में हुए बवाल को देखते हुए अबकी बार गणेश विसर्जन यात्राओं पर शासन की निगरानी है। सांप्रदायिक मामलों की वजह से संवेदनशील संभल के एसपी को आईजी कानून व्यवस्था सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम करने के लिए आदेश दिए हैं। बहजोई में वर्ष 2015 में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान बवाल हो गया था।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री कपिल दीवाना को गिरफ्तार किया था। इस वर्ष प्रशासन पहले से सतर्क है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि चंदौसी में कोई विवाद नहीं है। वहां पर परंपरागत तरीके से यात्रा निकाले जाने की व्यवस्था की गई है। बहजोई थाने में दोनों पक्षों के साथ बैठक की। बैठक में सहमति के आधार पर विसर्जन यात्रा का मार्ग तय किया। यात्रा के दौरान व्यापक पुलिस बंदोबस्त के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
एएसपी ने बताया कि अतीत के बवाल को देखते हुए छह थानों की पुलिस बहजोई में यात्रा संपन्न कराने के लिए तैनात की गई है। दंगा नियंत्रण के उपकरणों से लैस पुलिसकर्मियों को विसर्जन यात्रा सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह से हयातनगर में दो थानों की पुलिस के साथ एक सीओ की तैनाती की गई है। विसर्जन के वक्त खुफिया तंत्र की निगरानी रहेगी। अगर किसी व्यक्ति ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे अरेस्ट किया जाएगा।