फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vinod won the post of president and Tirath Raj won the post of secretary

Sambhal News: अध्यक्ष पद पर विनोद और सचिव पद पर तीरथ राज जीते

Fri, 25 Jul 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 25 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Vinod won the post of president and Tirath Raj won the post of secretary
चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी के अध्यक्ष पद के लिए दो और सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। अध्यक्ष और सचिव समेत पांच पदों पर चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह और सचिव पद पर तीरथ राज यादव ने जीत हासिल की। इस दौरान विजेता प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए जम कर आतिशबाजी छोड़ कर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चंदौसी का चुनाव एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, सदस्य शकील अहमद वारसी, मो. सगीर सैफी, राजबहादुर, लोकेंद्र शर्मा की मौजूदगी में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से बार रूम में शुरू हुआ। अध्यक्ष और सचिव समेत पांच पदों पर चुनाव हुआ। जो शाम पांच बजे तक चला। मतदान के बाद ही मतगणना शुरू हो गई जो देर रात तक चली। जिनमें अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह ने 482 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी राजेश कुमार यादव 131 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की। सचिव पद पर तीरथ राज यादव ने 487 वोट पाकर जीते। जबकि प्रतिद्वंदी वीएल सागर को 262 वोट और मुकेश कुमार शर्मा को 80 वोट प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष वरिष्ठ खंड के दो पदों पर अरविंद कुमार और बलराम सिंह जीते। उपाध्यक्ष कनिष्ठ खंड के दो पद पर आमिर खान व अम्बर कुमार जीत गए। वहीं सह सचिव के तीन पदों पर कविता चौहान, कृष्णानंद व अमोल कुमार जीते।
विज्ञापन

----------
ये चुने गए निर्विरोध
बार एसोसिएशन चंदौसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार सिंह राघव, कोषाध्यक्ष पद पर अमरीश कुमार शर्मा निर्विरोध चुने गए। गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ खंड के छह पदों पर विकास कुमार राघव, नीलम, प्रेमनारायण गुप्ता, इफ्तेदार हुसैन पाशा, प्रवीन कुमार व उमाकांत गुप्ता तथा गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ खंड के छह पदों पर इंतजार हुसैन, पवन कुमार सिंह, रामवीर, चंद्रशेखर, मो. मलिक व दीपक यादव निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed