फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers troubled by the dirt demonstrated

15 वर्षों से बदहाल सड़क की सूरत नहीं बदली, गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by the dirt demonstrated
संभल। गांव के मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाधान किए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि कीचड़ और जलभराव से निजात के लिए कई बार मांग उठाई लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया। जबकि गांव में संक्रमित बीमारी फैलने का अंदेशा है।
विज्ञापन

सोमवार को बहजोई ब्लॉक के गांव शंकरपुर के ग्रामीणों ने कीचड़ और गंदगी से निजात दिलाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जिस मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जलभराव है, वह मार्ग करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय विधायक से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद तो बाइक से निकलना मुश्किल हो जाता है। बाइक सवार गिर जाते हैं और चोट लग जाती है। विधानसभा चुनाव में जनप्रतिनिधियों ने वादे किए थे, लेकिन अब तक पूरे नहीं किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 वर्षों से यह मार्ग बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed