फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers surround the vehicle of the Naib Tehsildar who was taking the girl away after stopping the marriage, causing uproar.

Sambhal News: शादी रुकवाकर लड़की को ले जा रहे नायब तहसीलदार की गाड़ी को ग्रामीणों घेरा, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers surround the vehicle of the Naib Tehsildar who was taking the girl away after stopping the marriage, causing uproar.
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में मंगलवार को नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार लड़की को थाने ले जाने लगे, इसको लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने तहसीलदार की गाड़ी का घेराव कर लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह गाड़ी लेकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद दर्जनों की संख्या में लोग ट्राॅली भरकर थाने आए और ग्राम प्रधान के पति समेत एक दर्जन ग्रामीणों ने लड़की को बालिग बताते हुए शादी करने की इजाजत मांगी। इस पर लड़की को गांव भेज दिया गया। शाम को उसकी बरात भी गांव पहुंच गई।
विज्ञापन




गुमथल निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात मंगलवार को जनपद मुरादाबाद के थाना कोतवाली बिलारी के गांव से आनी थी। घर में गांव वालों की दावत का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के लोग हंसी-खुशी बरात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। शाम लगभग चार बजे अचानक मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी शादी वाले घर के सामने पहुंची और लड़की को बाहर बुलाकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर के साथ महिला लेखपाल मोनिका शर्मा भी थीं। लड़की को को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर थाने भेज दिया, जिससे ग्रामीणों ने आक्रोश फैल गया और नायब तहसीलदार की गाड़ी का घेराव कर लिया। बमुश्किल पुलिस ने हस्तक्षेप कर उनकी गाड़ी को निकलवाया।

इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि लड़की 19 वर्ष की है। युवती का पिता नशे का आदी है, जिसके चलते उसने अपनी सारी जमीन बेच दी है। बेहद गरीब परिवार है।
ग्रामीणों ने चंदा करके युवती की शादी की तैयारी की है। ग्राम प्रधान के पति नंदकिशोर समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लिखित रूप में नायब तहसीलदार को पत्र सौंपे, जिसमें उन्होंने चंदा कर युवती की शादी करने का हवाला दिया है। इसके आधार पर नायाब तहसीलदार ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार की रात युवती की बरात भी पहुंच गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार लड़की को लेकर थाने आ गए थे, लेकिन ग्रामीणों द्वारा लिखित में उन्हें बताया गया कि लड़की बालिग है। इस पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

सूचना मिली थी कि गुमथल गांव में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। इस पर गांव पहुंचकर लड़कों को वहां से थाने लाया गया था। बाद में कई ग्रामीणों ने लिखित में बताया कि लड़की बालिग है। साथ ही, बेहद गरीब परिवार से होने के कारण ग्रामीणों द्वारा चंदा करके इसकी शादी कराई जा रही है। इस पर लड़की को परिजनों के लिए सुपुर्द कर दिया गया।
-सतेंद्र चाहर, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed