फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   villagers protest for power problem in sambhal

ट्रांसफार्मर फुंकने से 50 घरों में अंधेरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
villagers protest for power problem in sambhal
संभल के सिसौटा में बिजली आपूर्ति के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SAMBHAL
संभल। सिसौटा के करीब 50 ग्रामीणों को विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दो माह से ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। विभागीय अभियंता ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

संभल तहसील क्षेत्र के गांव मिलक सिसौटा में ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति देने के लिए विभाग ने लाइन खिंचवाकर एक 63 केवीए का तो दूसरा 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर रखवाया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब ट्रांसफार्मर रखे गए तो 63 केवीए वाले विद्युत ट्रांसफार्मर ने लोड नहीं लिया। इसकी शिकायत की गई तो बिजली कर्मियों ने कंपनी को ट्रांसफार्मर वापस भेजने की बात कह दी।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति 25 केवीए वाले विद्युत ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर दी गई। कुछ माह चलने के बाद यह ट्रांसफार्मर जवाब दे दिया। ट्रांसफार्मर फुंकने से घरों में अंधेरा छा गया। दो माह बीत गए हैं लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। आधे गांव में पूरी तरह से अंधेरा छाया हुआ है। स्थानीय स्तर पर शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश सरन, प्रमोद कुमार, छोटेलाल, शिवसहाय, कमल किशोर, हरपाल सिंह, चरन सिंह, आलोक कुमार, धर्मेश कुमार, सूरज सिंह पाल, इंद्रपाल, प्रेमपाल आदि रहे। गांव के लाइन मैन कावेंद्र ने कहा कि ट्रांसफार्मर दो दिन में बदल जाएगा। अवर अभियंता का कहना है कि एक ट्रांसफार्मर निजी कंपनी का है और गांरटी की अवधि में है। उसे कंपनी बदलेगी। जो 25 केवीए का ट्रांसफार्मर है उसे बदलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed