फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers protest against the dilapidated road

जर्जर मार्ग के विरोध में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the dilapidated road
संभल। रामपुर उर्फ यारपुर के ग्रामीणों ने गांव में जर्जर सड़क के विरोध में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जल्द ही समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में मुख्य मार्ग है, जो बेहद खराब है। पूरा मार्ग उखड़ा हुआ है और आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर की ओर भी इसी रास्ते से जाते हैं। आए दिन सड़क के गड्ढों में गिरकर राहगीर चोटिल हो जाते हैं। इसकी शिकायत प्रशासन के अधिकारियों से कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। अब यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कश्यप, सतपाल, बलवीर सिंह, ज्ञानपाल सिंह, कमल, रिंकू, अंकुर, आकाश तिवारी, नरेंद्र सिंह, पतराम, प्रेमशंकर, दीपक, ओमकार, श्याम त्यागी, बंटी, दिनेश त्यागी, वेदप्रकाश, राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed