{"_id":"6529a53a216fc681d30a7b36","slug":"villagers-dead-body-found-hanging-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-3909-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव
Sat, 14 Oct 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी के खेत में लगे पाखड़ के पेड़ से ग्रामीण शेरसिंह पुत्र कल्यान उर्फ रामौतार का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों के मुताबिक शेरसिंह सुबह को घर से निकला था। दोपहर तक घर नहीं पहुंचा। तो परिजनों ने गांव समेत आसपास के गांवों में तलाश की। दोपहर बाद ग्रामीण का शव खेत में पाखड़ के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।