फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villager shot dead due to old enmity, dead body found in millet field

पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, बाजरे के खेत में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Villager shot dead due to old enmity, dead body found in millet field
संभल। पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की गई है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने आठ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। यह घटना उस समय हुई जब ग्रामीण अपने भाई और दो सालो के साथ पशुओं का चारा लेने के लिए गया था। शुक्रवार की शाम सात बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी लालाराम (35) पुत्र मटरू का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। मृतक काफी समय से गांव न्यौरा स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। मृतक के ससुर हरि सिंह ने बताया कि उनके दामाद की गांव अकबरपुर में रंजिश चल रही थी। इसलिए काफी समय से वह गांव न्यौरा आकर रहने लगा था।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी में सहयोग करता था। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे करीब लालाराम अपने भाई पोती, साले मानकचंद व कालू के साथ खेत से पशुओं का चारा लेने गया था। साले मानकचंद ने बताया कि जब वह लोग पशुओं का चारा काट रहे थे उसी कई लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर वह लोग आसपास के खेतों में जा छिपे। जब लालाराम घर नहीं पहुंचा तो तलाश किया और सात बजे बाजरे के खेत में सीने में गोली लगा शव मिला। इसके बाद ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी गुड्डो देवी व तीन बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो शव बाजरे के खेत में पड़ा था। अब घटना किसी समय हुई इसकी जांच की जा रही है। यदि घटना पहले हुई और सूचना बाद में दी गई है तो इसकी भी जांच की जाएगी। पीड़ित पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed