{"_id":"61ccb306c18f32266e3be951","slug":"video-viral-of-getting-driving-license-exam-done-at-public-service-center-outside-arto-office-sambhal-news-mbd414331593","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय के बाहर जनसेवा केंद्र पर ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा कराते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय के बाहर जनसेवा केंद्र पर ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा कराते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन
संभल। एआरटीओ कार्यालय के बाहर एक जनसेवा केंद्र पर ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा कराने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक जनसेवा संचालक ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कराता नजर आ रहा है। जबकि ड्राईविंग लाइसेंस की परीक्षा कार्यालय में ही कराई जा सकती है।
चर्चा तो यह भी बनी हुई है कि किसी कर्मचारी की मिलीभगत से ही यह खेल हुआ है। एआरटीओ इस मामले में जानकारी करने का हवाला दे रहे हैं। बुधवार को वायरल हुए वीडियो में एक जनसेवा संचालक ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा करा रहा है। मोबाइल फोन पर देखकर सही विकल्प चुनता भी दिख रहा है। यह वीडियो कई दिन पुराना है।
एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार का कहना है कि इसकी जानकारी संज्ञान में आई है। जांच कराई जाएगी कि ऐसा कैसे हुआ है। मुख्यालय से भी इस बारे में जानकारी की गई है। बताया कि यदि आवेदक के एपलिकेशन संख्या पता लग जाए तो पूरा मामला सामने आ जाएगा। इस मामले की गंभीरता से छानबीन की कराई जाएगी। जिसके बाद कार्रवाई होगी।