फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video of police personnel counting money goes viral four suspended

संभल: रुपये गिनते हुए पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने दरोगा समेत चार को किया निलंबित

Thu, 31 Mar 2022 07:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 31 Mar 2022 07:51 PM IST
सार

कोतवाली बहजोई में तैनात एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुआ है। जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी चक्रेश मिश्र ने चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। 

विज्ञापन
Video of police personnel counting money goes viral four suspended
पुलिस कर्मियों का रुपये गिनते वीडियो वायरल होने के मामले में चार निलंबित - फोटो : Social Media

विस्तार

संभल की बहजोई कोतवाली के एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है। कोतवाली बहजोई में तैनात एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुआ है।

विज्ञापन


वीडियो में एक दरोगा एक कक्ष में बैठकर रुपये गिनते हुए दिख रहा है। साथ में दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही भी हैं। एसपी चक्रेश मिश्र ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा मुरलीधर चौहान और हेड कांस्टेबल तेजसिंह व पिंटू तथा सिपाही प्रियांकुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी आलोक कुमार जायसवाल को सौंपी है।

विज्ञापन

एसपी ने यह कहा

मामले को लेकर एसपी चक्रेश मिश्र का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कोतवाली बहजोई में तैनात एक दरोगा और तीन सिपाही रुपये लेते दिखाए दे रहे हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा समेत चारों को निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच पूरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार की नीतियों के अनुसार जीरो टॉलरेंस करप्शन के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed