Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video of accused with pistol viral

संभल: तमंचे के साथ आरोपी का वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Video of accused with pistol viral
संभल। छह दिन पहले डीजे पर हुए युवकों के विवाद में बृहस्पतिवार को जानलेवा हमला किया गया। साथ ही युवक के साथ मारपीट भी की। इसमें पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा व अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। इस घटना का अब वीडियो सामने आया है। इसमें एक आरोपी के हाथ में तमंचा और कारतूस की बेल्ट नजर आ रही है। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा निवासी शिवम ने बताया कि छह दिन पहले वह एक शादी कार्यक्रम में गांव ऐंचबाड़ा गया था। वहां अन्य युवकों से डीजे पर कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने शांत करा दिया था।
विज्ञापन

बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव सिरसानाल में एक पाइप लाइन बिछाने के लिए गया था। इसी दौरान अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव पाडली निवासी मनित उर्फ मोनू, नीरज, नखासा थाना क्षेत्र के गांव सुजातपुर निवासी बॉबी और अमित बाइकों से सवार होकर गांव सिरसानाल आ गए और आते ही मारपीट शुरू कर दी। बचकर भागा तो तीन फायर किए। जिसमें वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मनित उर्फ मोनू हाथ में तमंचा और कारतूस की बेल्ट लिए धमका रहा है। नखासा थाना प्रभारी जय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed