फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Verification of 20 gram panchayats that get development work done with maximum amount

सबसे अधिक धनराशि से विकास कार्य कराने वाली 20 ग्राम पंचायतों का होगा सत्यापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Verification of 20 gram panchayats that get development work done with maximum amount
संभल। जिले की 20 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों के समय में हुए विकास कार्यों के सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी की ओर से जिलास्तरीय अधिकारियों समेत तकनीकी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से सबसे अधिक धनराशि से विकास कार्य कराने वाली जिले के आठों विकासखंडों की दो-दो ग्राम पंचायतों समेत चार अन्य ग्राम पंचायतों में सत्यापन के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके तहत विकासखंड असमोली की ग्राम पंचायत शहबाजपुर कलां व सैंधरी में सत्यापन के लिए डीएचओ व एई आरईडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार विकासखंड बहजोई की ग्राम पंचायत मिर्जापुर व चितनपुर में डीएओ व एई पीडब्ल्यूडी, बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत जनेटा व राजथल में एएमए व एई पीडब्ल्यूडी तथा गुन्नौर की ग्राम पंचायत भागनगर मनिहार नगला व भकरौली में डीसी मनरेगा व एई पीब्ल्यूडी को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा विकासखंड जुनावई की ग्राम पंचायत जुनावई व सिमरई में डीपीओ व एई पीडब्ल्यूडी, रजपुरा की ग्राम पंचायत भिरावटी व चाऊपुर डांडा में डीएसओ व एई पीडब्ल्यूडी, पवांसा की ग्राम पंचायत गौहत व किसौली में डीडीएजी व एई डीआरडीए तथा विकासखंड संभल की ग्राम पंचायत महमूदपुर इम्मा व हजरतनगर गढ़ी में सत्यापन के लिए डीएसडब्ल्यूओ व एई पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि इसके अलावा चार ग्राम पंचायतों में सत्यापन के लिए विकासखंड बहजोई की ग्राम पंचायत मझोला में डीडीएजी व एई पीडब्ल्यूडी व नाधौस में एएमए व एई पीडब्ल्यूडी समेत विकासखंड बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत मौलागढ़ में डीएसडब्ल्यूओ व एई पीडब्ल्यूडी तथा विकासखंड संभल की ग्राम पंचायत सलारपुर कलां में सत्यापन के लिए डीएचओ व एई पीडब्ल्यूडी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed