फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   van driver get suicide due to fear of punishment in sambhal

सजा के डर से वाहन चालक ने की आत्महत्या

Wed, 11 Jul 2018 02:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Wed, 11 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
van driver get suicide due to fear of punishment in sambhal
घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पंद्रह साल पहले बदायूं जिले में फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने एक कार से डोडा चूर्ण बरामद किया। जिसमें शहर के ही एक आरोपी के साथ कार में बैठे हुए बदन सिंह को भी पकड़ लिया। जिंदगी में पहली बार पहले मुकदमे में फंसा बदन सिंह पंद्रह सालों से भयग्रस्त था। कुछ समय पहले ही जब दूसरे आरोपी को दस साल की सजा हुई तो उसने बचने के लिए दौड़ भाग शुरू की, लेकिन किसी ने उससे उसे बचाने के लिए पचास हजार रुपये की मांग कर दी। जिसकी व्यवस्था नहीं हो पाने की स्थिति 42 वर्षीय बदन सिंह ने मंगलवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


शहर के सेमरटोला गुलडेरा रोड निवासी बदन सिंह (42) छोटी गाड़ियों का चालक है। कभी किसी की तो कभी किसी की गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पंद्रह साल पहले जब वह एक कार्य से बदायूं जा रहा था तो फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने एक कार को रोका। उसमें 1.400 किग्रा डोडा चूर्ण बरामद हुआ। गणेश कालोनी के अनिल व एक अन्य के साथ उसे भी पकड़ लिया। तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा लिख दिया। अनिल व उसके साथी पर पहले से भी एनडीपीएस के मुकदमे लिखे गए, लेकिन बदन सिंह पर उसकी जिंदगी पर पहला ही मुकदमा था। कुछ दिन पहले ही अनिल व उसके साथी को दस साल की सजा हो गई।
विज्ञापन


जिसकी जानकारी बदन सिंह को लगी तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसे लगा कि अब उसे भी सजा हो जाएगी। वह शुरू से ही कह रहा था कि वह तो बिना किसी परिचय के किराया देकर कार में बैठ गया था। उसे नहीं मालूम कि डोडा चूर्ण कौन लाया। फिलहाल के सजा के भय से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। बदायूं गया तो वहां किसी ने कहा कि मुकदमे में सजा से बचना है तो 50 हजार रुपये लाकर दो। वह घर आकर रुपये की जुगाड़ में लग गया, लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दस बजे वह बरेली में भाई से रुपये लाने के लिए कहकर चला, लेकिन घर से निकलते ही शायद इरादा बदल दिया। उसने आत्महत्या कर ली। पूर्वाह्न 11.30 बजे उसका शव गुलडेरा मार्ग पर ही रस्सी के फंदे पर लटका मिला। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। पहचान होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed