{"_id":"69fba4390fb3e9c28c010fc9","slug":"uproar-over-seating-of-second-daughter-in-place-of-bride-in-wedding-hall-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135040-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी के मंडप में दुल्हन की जगह दूसरी बेटी को बैठाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी के मंडप में दुल्हन की जगह दूसरी बेटी को बैठाने पर हंगामा
विज्ञापन
रजपुरा(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रहे शादी समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया, जब जिस वधू से विवाह तय हुआ, उसकी जगह मंडप में दूसरी लड़की को बिठा दिया गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में तय दुल्हन से ही शादी के समझौते के बाद रस्में पूरी हुईं और बरात विदा की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के ही एक गांव से मंगलवार रात गांव में बरात आई थी। हंसी खुशी बारातियों का स्वागत किया गया। खाना खाने के बाद बरात चढ़ाई गई। सुबह जैसे ही भोर में फेरे का टाइम आया उस समय वधु पक्ष ने दूसरी वधु के साथ फेरे लेने की शर्त रख दी, जिसे सुन बराती और घराती सभी सन्न रह गए। जिसका वर पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। बुधवार को पहले गांव में ही पंचायत हुई। पंचायत में वधू पक्ष ने दोनों लड़कियों से शादी का करने का दबाव बनाया।
वर पक्ष ने बात नहीं मानी तो शाम को मामला थाने तक जा पंहुचा। बुधवार की शाम सात बजे के बाद वर और वधू पक्ष में समझौता हो गया। बाद में जिस वधू के साथ विवाह तय हुआ था, उसी के साथ विवाह और फेरे की रस्म पूरी की गई। देर रात वर पक्ष के साथ वधू को विदा किया गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।