{"_id":"6182d5efcc6b8132f26ffee3","slug":"uproar-of-sanitation-workers-for-not-getting-honorarium-jammed-chandausi-news-mbd4083838122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों का हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों का हंगामा, लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। नगर पालिका में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे सफाई कर्मियों को तीन माह का मानदेय न मिलने से गुस्साए कर्मियों ने फव्वारा चौक पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे ईओ ने आश्वासन दिया कि गुरुवार को दोपहर तक एक माह का मानदेय हर हाल में दिलाया जाएगा। हालांकि शाम के समय सफाई कर्मियों को नकद मानदेय बांट दिया गया।
चंदौसी नगर पालिका में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 72 सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं। उन्हें तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। मंगलवार को भी सफाई कर्मियों ने दीपावली के त्योहार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। आश्वासन के बाद भी मानदेय न मिलने पर बुधवार की दोपहर को नगर के सभी सफाई कर्मी फव्वारा चौक पर एकत्र हो गए। उन्होंने जमा लगा दिया। दीपावली के त्योहार पर मानदेय न मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया।
सूचना पर ईओ राजकुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें बताया कि मंगलवार को बैंक सर्वर डाउन रहने के कारण मानदेय खातों में नहीं पहुंच गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि गुरुवार को हर हाल में उन्हें एक माह का मानदेय दिला दिया जाएगा। ईओ के आश्वासन पर सफाई कर्मी मान गए। वहीं बुधवार शाम सफाई कर्मियों को नकद मानदेय भी बांटा गया। इस मौके पर सफाई कर्मी रॉकी वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, रोहित, भोला, मुनीष, गौरव, रिंकू, दीपक, रोहित, संजय, वासु आदि रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को बैंक सर्वर डाउन होने के कारण सफाई कर्मियों का मानदेय खातों में नहीं पहुंच पाया था। बुधवार को भी अधिकांश सफाई कर्मियों के खातों में मानदेय पहुंच गया था, जो रह गए थे, उन्हें शाम के समय नकद मानदेय बांट दिया गया। त्योहार पर किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
राजकुमार, ईओ चंदौसी