फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar created by girl students after being made to climb a pole during training

Sambhal News: प्रशिक्षण में बिजली सप्लाई के समय खंभे पर चढ़ाने से छात्राें का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar created by girl students after being made to climb a pole during training
चंदौसी। आईटीआई में वायरमैन ट्रेड के छात्रों ने उस समय हंगामा कर दिया जब कार्यदेशक (फोरमैन) ने प्रशिक्षण के समय छात्रों को बिजली के खंभे पर चढ़ने को कहा। आरोप है कि उस समय बिजली आपूर्ति जारी थी, सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे। वहीं कार्यदेशक ने इसे प्रशिक्षण का हिस्सा बताया है।
विज्ञापन

चंदौसी आईटीआई में शुक्रवार की दोपहर फोरमैन मुकेश गौतम के निर्देशन में वायरमैन ट्रेड के छात्रों को खंभे पर चढ़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। छात्रों का आरोप है कि प्रशिक्षक उन्हें विद्युत सप्लाई के समय खंभे पर चढ़ने के लिए कह रहे थे। यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। न ही सुरक्षा संबंधित उपकरण थे। छात्रों ने खंभे पर चढ़ने से इन्कार किया तो प्रशिक्षक ने नाम काटने की धमकी दी। इस पर छात्र भड़क गए और हंगामा करने लगे। शोरशराबा सुनकर स्टॉफ के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने छात्रों को इसे प्रशिक्षण का हिस्सा बताते हुए शांत किया। साथ ही सुरक्षा का भी आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

-----------
वायरमैन ट्रेड के छात्रों को खंभे पर चढ़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जोकि उनके पाठ्यक्रम का एक हिस्सा है। गलतफहमी की वजह से एक छात्रों ने शोरशराबा किया, उनकी सुरक्षा का आश्वासन देकर प्रशिक्षण पूरा कराया गया। -मुकेश कुमार, कार्यदेशक, वायरमैन ट्रेड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed