फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Will BJP or SP win? bet of Rs 2.30 lakh was made between two people, contract was prepared

UP: बीजेपी जीतेगी या सपा... दो लोगों के बीच लगी 2.30 लाख की शर्त, दस रुपये के स्टांप पर अनुबंध किया तैयार

Thu, 16 May 2024 05:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 05:41 PM IST
सार

बदायूं लोकसभा चुनाव में सपा और बीजेपी के प्रत्याशी के बीच जीतने को लेकर दो लोगों में शर्त लग गई है। दोनों पक्षों 2.30 लाख रुपये की शर्त लगाई है। इसके लिए अनुबंध पत्र तैयार कर उसमें गवाहों के भी हस्ताक्षर हैं। मामला चर्चा में बना हुआ है। 

विज्ञापन
UP: Will BJP or SP win? bet of Rs 2.30 lakh was made between two people, contract was prepared
संभल निवासियों के बीच तैयारी अनुबंध पत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को संपन्न हो गया। प्रत्याशी अपनी जीत का लगातार दावा कर रहे हैं। इस बीच समर्थक भी अपने प्रत्याशी की जीत पक्की मानकर चल रहे हैं। समर्थकों के बीच हारजीत के लिए शर्त लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही मामला बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र से देखने को मिला है। गुन्नौर के पतेई नासिर निवासी विजेंद्र सिंह और नीरेश यादव ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए 2.30 लाख रुपये की शर्त लगाई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुगर्विजय सिंह शाक्य की जीत होगी या सपा प्रत्याशी आदित्य यादव जीतेंगे, इसके लिए दोनों के बीच शर्त लग गई है। बाकायदा दोनों के बीच दस रुपये के स्टांप पर अनुबंध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि यदि भाजपा प्रत्याशी जीतते हैं तो नीरेश यादव, विरेंद्र सिंह यादव को 2.30 लाख रुपये देंगे। यदि सपा प्रत्याशी जीतते हैं तो विजेंद्र सिंह नीरेश यादव को इतनी रकम वापस करेंगे। अनुबंध पत्र पर दो गवाहों के हस्ताक्षर भी हैं।


साथ ही शर्त की रकम को संभ्रांत लोगों के बीच जमा कराया गया है। जो निर्णय के बाद जीतने वाले व्यक्ति को दी जाएगी। अनुबंध पत्र में यह भी लिखा है कि यदि कोई भी प्रत्याशी पांच हजार या उससे कम वोट से जीतता है, तो यह अनुबंध स्वत: निरस्त समझा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed