फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Usman of Sambhal arrested in Pakistan, was missing since 2013, suspected to be linked to Al Qaeda

UP: संभल का उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार, 2013 से था लापता, एजेंसियों को अलकायदा से जुड़ा होने का संदेह

Sat, 15 Feb 2025 05:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

संभल के दीपा सराय निवासी मोहम्मद उस्मान को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। वह 2013 से लापता था। स्थानीय पुलिस उसके पाकिस्तान पहुंचने के कारणों की पड़ताल कर रही है। खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि उसका संबंध किसी आतंकी संगठन से हो सकता है।

विज्ञापन
UP: Usman of Sambhal arrested in Pakistan, was missing since 2013, suspected to be linked to Al Qaeda
पाकिस्तान में गिरफ्तार उस्मान - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के दीपा सराय निवासी मोहम्मद उस्मान को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पिछले वर्ष 2024 में की गई थी लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी भारत को अब भेजी है। मंत्रालय ने संभल पुलिस को इसका सत्यापन करने को कहा है। सत्यापन में यह भी स्पष्ट हो गया है।

विज्ञापन


मोहम्मद उस्मान वर्ष 2013 से लापता था। हालांकि इसकी जानकारी जिले के खुफिया विभाग को नहीं थी। पुलिस अब यह पता लगाने के प्रयास में जुट गई है कि उस्मान पाकिस्तान तक कैसे पहुंचा। परिजनों के द्वारा जो जानकारी दी गई है उसमें बताया है कि मोहम्मद उस्मान दिल्ली कहकर घर से गया था लेकिन उसके बाद कभी नहीं लौटा।
विज्ञापन


पाकिस्तान में किस तरह पहुंचा। इसकी भी जानकारी नहीं है। जेल में बंद होने के बाद गिरफ्तारी की बात पता चली। मालूम हो दीपा सराय निवासी मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू वर्ष 2019 में अमेरिका और अफगानिस्तान के संयुक्त हमले में मारा गया था। वह अलकायदा से जुड़ा था और 1992 के बाद से लापता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि यह उसी ग्रुप के साथ तो जुड़ा नहीं था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दीपा सराय से 1992 के बाद 10 से 12 युवा लापता हुए थे। उसमें ज्यादातर के पाकिस्तान में होने की पुष्टि देश की कई बड़ी खुफिया एजेंसियां कर चुकी हैं। समय-समय पर छानबीन भी चलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed