{"_id":"60f46daa8ebc3e61c73c6c2a","slug":"up-government-has-failed-on-every-front-in-dealing-with-corona-sanjay-sambhal-news-mbd3961894195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने में यूपी सरकार रही है हर मोर्चे पर विफल: संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने में यूपी सरकार रही है हर मोर्चे पर विफल: संजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौर में प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। प्रदेश में ऑक्सीजन से लेकर दवाई की किल्लत रही। उन्होंने कहा कि भाजपा आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम करती है, उसे अमन पसंद नहीं है।
संजय सिंह रविवार की शाम एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने संभल में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच का अंतर बताया। कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति करते हैं। संजय सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन में ही भ्रष्टाचार किया गया।
चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि शाम को प्रभु श्रीराम के नाम पर दो करोड़ की जमीन खरीदी और पांच मिनट बाद 18.5 करोड़ रुपये की बेच दी। कहा कि जो राम के नहीं हुए वह आम के क्या होंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को हराने का आह्वान किया और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं से कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष काशिफ खान और हाजी एहतेशाम आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से चौधरी सराय और सिरसी में भी संवाद किया। सभी से चुनाव में जुटने का आह्वान किया है।