फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Called from Chandigarh brother illness, received information about his death way, hanged near station

UP: भाई के बीमार की बात कह चंडीगढ़ से बुलाया, रास्ते में मिली मौत की सूचना, स्टेशन के पास ही लगा ली फांसी

Sat, 30 Dec 2023 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

संभल के धनारी इलाके में दो भाइयों ने आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों के साथ ग्रामीण भी सदमे में हैं। पारिवारिक कलह के कारण पहले छोटे भाई ने खुदकुशी की। परिजनों ने चंडीगढ़ में रहने वाले बडे भाई को उसके बीमार होने की बात कह घर बुलाया। जब वह पास के रेलवे स्टेशन में पहुंचा तो उसे मौत की खबर मिली। इसके बाद वह भी फांसी पर लटक गया।

विज्ञापन
UP: Called from Chandigarh brother illness, received information about his death way, hanged near station
संभल में दो भाइयों ने फांसी लगाकर दे दी जान - फोटो : संवाद

विस्तार

धनारी क्षेत्र में निवासी तीन सगे भाइयों ने आत्मघाती कदम उठाए। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। इसका कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है। गांव औरंगाबाद में छोटे भाई पान सिंह की आत्महत्या के बाद बड़े भाई ब्रजेश ने भी जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने चंडीगढ़ में रहने वाले तीसरे भाई मुनीश को दोनों के बीमार होने की बात कहते हुए घर आने के लिए कहा।

विज्ञापन

 


रात करीब 11 बजे धनारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने किसी ने उसे बता दिया कि एक भाई की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और अपनी हथेली पर सभी को राम-राम लिखकर फंदा लगाकर जान दे दी। थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी विजय सिंह के मुनीश, ब्रजेश और पान सिंह तीन बेटे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीस चंडीगढ़ में ठेला लगाकर मूंगफली बेचता था। जबकि ब्रजेश और पान सिंह गांव में रहकर खेती और मजदूरी करते थे। तीनों की शादी हो चुकी थी, लेकिन फिर भी तीनों भाई एक-दूसरे से हद से ज्यादा प्रेम करते थे। बृहस्पतिवार की शाम पिता से विवाद के बाद पान सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी।

 

विज्ञापन


परिजन शव लेकर पहुंचे तो ब्रजेश भाई का शव देखकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसने भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने कमरे का गेट तोड़कर उसे बचा लिया। परिजनों ने चंडीगढ़ में रहने वाले मुनीश को घर बुलाने के लिए भाई की मौत की खबर छिपाते हुए ये कहा कि उसके दोनों भाई बीमार है।

 


जितना जल्दी हो सके घर आ जाओ। मुनीश रात करीब 11 बजे धनारी रेलवे स्टेशन पहुंचा तो किसी ग्रामीण ने उसे बता दिया कि उसके सबसे छोटे भाई पान सिंह की मौत हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी हो गया। जबकि दूसरे नंबर का ब्रजेश अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद मुनीश ने धनारी रेलवे स्टेशन के पास से ही अपने तहेरे भाई अवधेश के पास फोन किया और बोला-उसके एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा मौत से लड़ रहा है।

 


ऐसे में मैं अब जीकर क्या करुंगा और रोते हुए फोन काट दिया। परिजन उसे तलाश करते हुए धनारी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो रात दो बजे मुनीश का शव छोइया नदी के पुल के नीचे फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी हथेली पर लिखा था कि हम दोनों भाइयों की आत्मा...उसके आगे लिखा था, सभी को राम-राम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed