{"_id":"624a93a1663b007dbf7af254","slug":"up-board-exam-education-minister-gulab-devi-reach-centres-for-investigation-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्क योगी प्रशासन: चल रही थी 10वीं विज्ञान की परीक्षा, केंद्रों पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्क योगी प्रशासन: चल रही थी 10वीं विज्ञान की परीक्षा, केंद्रों पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने की जांच
Mon, 04 Apr 2022 12:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:14 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बलिया में पेपर आउट होने की घटना हुई है। जांच चल रही है। आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गुलाब देवी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने गुरुवार को संभल के चंदौसी में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण किया। अचानक मंत्री के पहुंचने से हड़कंप मचा रहा। हालांकि निरीक्षण में परीक्षा यथावत चलती मिली।
विज्ञापन
बलिया से यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी का प्रश्न पत्र आउट होने के बाद शासन प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। सोमवार को करीब साढ़े दस बजे माध्यमिक शिक्षा मंत्री संभल जनपद में एमएम इंटर कॉलेज चंदौसी, एनकेबीएमजी इंटर कॉलेज चंदौसी में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं।
विज्ञापन
सुबह की पाली में यूपी बोर्ड दसवीं विज्ञान विषय का पेपर चल रहा था। उन्होंने कक्ष में जाकर छात्रों को देखा। कुछ छात्रों की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें परीक्षा शांतिपूर्वक चलती मिली। अचानक माध्यमिक शिक्षा मंत्री के आने से स्टाफ में हड़कंप मच गया। उनके जाने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बलिया में पेपर आउट होने की घटना हुई है। जांच चल रही है। आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।