फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unrecognized schools operating despite notice, recommendation for imposing penalty

Sambhal News: नोटिस के बावजूद संचालित बिना मान्यता वाले स्कूल, अर्थदंड लगाने की संस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Unrecognized schools operating despite notice, recommendation for imposing penalty
संभल। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे 21 स्कूलों को संचालकों ने नोटिस देने के बावजूद बंद नहीं किया। इस पर एबीएसए ने अर्थदंड लगाने की संस्तुति कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। एबीएसए का कहना है कि 24 स्कूल थे, जिनमें से तीन को सील किया जा चुका है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह द्वारा किए गए सत्यापन के दौरान महावीर सिंह स्मारक स्कूल जमालपुर डांडा, यूआरएम सरस्वती शिशु मंदिर भीकमपुर जागीर, चरन सिंह मेमोरियल स्कूल जागीर, निरंजन सिंह स्कूल शेरपुर, केएसके स्कूल चाउपुर डांडा, शहीद भगत सिंह स्कूल आर्थल, समाधि बाबा और अजय पाल सिंह स्कूल न्यौरा, हरिबाबा कांवेंट स्कूल भिरावटी, शिव बाल विद्या विद्यालय भिरावटी, ओडीएस स्कूल जिया नगला, एनएएस पब्लिक स्कूल डुप्टा खुर्द, आर बीडी स्कूल निजामपुर, आरएस स्कूल सिंघौली पूर्वी, बीआरएस स्कूल भवावला, डीके स्कूल रजावली, शिवनारायण स्कूल लहरारतू, राधेलाल विचित्रा देवी देवी स्कूल लहरारतू, अमनलाल पब्लिक स्कूल कुदारसी, सरस्वती विद्यालय खोजापुर, मीरादेवी रणवीर सिंह स्कूल कन्हुआ, जेएनएफ स्कूल डुप्टा खुर्द, करकौरा विद्यालय, वीपीएस पब्लिक स्कूल भिरावटी बिना मान्यता के चलते मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें से एबीएसए ने करकौरा, वीपीएस भिरावटी और हरिबाबा कांवेंट स्कूल को बंद करा दिया है। लेकिन अन्य चालू हैं। जबकि इन्हें बंद कराने के लिए कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed