फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unknown youth's body found hanging in the crematorium

श्मशान घाट में अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Unknown youth's body found hanging in the crematorium
संभल। श्मशान घाट में बने खंडहर में अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार की शाम छह बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हयातनगर के बाहरी छोर पर स्थित श्मशान घाट के खंडहर में एक 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला है। लोगों को खंडहर से दुर्गंध आने पर शव की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पहचान कराने के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। हयातनगर इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष मालूम हो रही है। शव भी तीन दिन पुराना लग रहा है। युवक ने आसमानी रंग का लोअर और काली शर्ट पहनी हुई है। एक हाथ में स्टील का कड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed