फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unknown vehicle hits a farmer riding a bike, he dies

Sambhal News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits a farmer riding a bike, he dies
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग पर गांव जमालपुर डांडा के नजदीक बाइक सवार किसान गांव कहरौला गर्वी निवासी हरि भगवान (25) पुत्र हिमचल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अज्ञात वाहन की छानबीन की जा रही है। हरि भगवान सोमवार की शाम साढ़े सात बजे करीब बाइक से बबराला से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव जमालपुर के नजदीक पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मंजू और दो बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से बबराला गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। थाना प्रभारी अमृतलाल ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed