{"_id":"6356c488930c894b702f2f49","slug":"unknown-vehicle-hit-the-bike-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident News: संभल में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident News: संभल में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Mon, 24 Oct 2022 10:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Oct 2022 10:30 PM IST
सार
संभल जिले के चंदौसी में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में दिवाली पर फुफेरे भाई से मिलकर लौट रहे युवकों की बाइक में पाठकपुर-नाधा रोड पर सुल्तान गढ़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सोमवार को थाना इलाके के खजुरा निवासी अवधेश (35) अपने गांव के ही जितेंद्र के साथ गुन्नौर के हथियावली में अपने फुफेरे भाई के घर गए थे। शाम करीब सात बजे दोनो बाइक से वापस घर आ रहे थे। पाठकपुर-नाधा रोड पर थाना इलाके के सुल्तान गढ़ पुलिस चौकी के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औऱ घायल को इलाज के लिए बहजोई भेज दिया। वहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक की पत्नी शिवानी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।