{"_id":"61e4621d0c8db567e474c44e","slug":"unknown-vehicle-collided-with-bike-rider-returning-home-after-doing-duty-seriously-injured-chandausi-news-mbd4162138157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
विज्ञापन
संवादचंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहटा के पास बहजोई से ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बर्रई निवासी होमगार्ड कुंवर पाल बहजोई से रविवार की शाम सात बजे ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे। होमगार्ड ने मझावली चौराहे से गांव नेहटा की ओर से आ रहे थे। तभी नेहटा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि घटना के बाद वाहन फरार हो गया।
राहगीरों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सक ने बताया कि हादसे में होमगार्ड का दाया पैर व हाथ फैक्टर हुआ तथा चेहरे पर चोट लगी है।