फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled tractor trampled two bikes, one died

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइकों को रौंदा, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor trampled two bikes, one died
गुन्नौर। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव सैंजना मुस्लिम में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने दो बाइकों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पांच माह के मासूम बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी राजो देवी, भाभी सर्वेश देवी और पांच माह के भतीजे सचिन के साथ बाइक से मां काली के दर्शन के लिए जा रहे थे। सैंजना मुस्लिम में पहुंचने के बाद बच्चे के लिए सामान खरीदने के लिए बाइक हाईवे पर डिवाइडर के कट पर रोक ली। पीछे से एक अन्य बाइक भी आ रही थी। दूसरी बाइक पर गांव नंदरौली निवासी हरिओम, इंद्र और गांव ताहरपुर निवासी छोटे सवार थे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने दोनों बाइकों को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में सर्वेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार हरिओम, छोटे, इंद्र, सचिन व राजो देवी घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ के शोर मचाने पर आरोपी चालक ने ट्रैक्टर रोक लिया और मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ फरार हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हरिओम, छोटे, इंद्र व राजो देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले आई। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया
सर्वेश देवी के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा राहुल सात वर्ष, कल्लू पांच वर्ष, सचिन पांच हैं। हादसे में सचिन भी घायल हुआ है। तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

ट्रिपल राइडिंग कर जान जाखिम में डाल रहे लोग
गुन्नौर। दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग कर लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्वयं के साथ-साथ दूसरों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। सोमवार को गुन्नौर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई बाइकों पर ट्रिपल राइडिंग हो रही थी। एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे। जबकि दूसरी बाइक एक युवक, दो महिला व एक पांच माह का बच्चा सवार था। ट्रिपल राइडिंग के समय बाइकों को अनियंत्रित होने का खतरा ज्यादा रहता है। हादसे के समय यह जानलेवा साबित होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed