{"_id":"6318edd0177a7844e36b5481","slug":"uncontrollably-tata-max-overturns-in-a-moat-18-injured-chandausi-news-mbd440361743","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर टाटा मैक्स खंदक में पलटी, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर टाटा मैक्स खंदक में पलटी, 18 घायल
विज्ञापन
बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार की रात टायर पंक्चर होने से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही टाटा मैक्स अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में 18 लोग घालय हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों मैक्स से बाहर निकाल सीएचसी भिजवाया। पांच गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
बरेली, बदायूं, अलीगढ़ के मजदूर पंजाब में भट्टे पर काम करते हैं। मंगलवार की देररात टाटा मैक्स में करीब 36 लोग (बच्चे, महिला, पुरुष) सवार होकर पंजाब जा रहे थे। मेरठ बदायूं-स्टेट हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के पास मैक्स के दाई साइट के अगले पहिये में पंक्चर हो गया। जिससे अनियंत्रित होकर मैक्स सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने गांव जगन्नाथपुर के लोगों की मदद से 18 घायलों को गुन्नौर सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने जिला बदायूं के गांव लाडपुर लहरा निवासी सोमवती, वजीरगंज निवासी सत्यवीर, अलीगढ़ के गांव पाली निवासी लटूरी सिंह, गांव नगला जाटवान दादो निवासी गीतम, बिल्सी निवासी धर्मवती को उपचार लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
ये लोग घायल हुए
सत्यवती, अनारकली, नत्थू, सोमवती, अंकित, पिंकी निवासी उझानी जनपद बदायूं, सोमवती, रूपराम, गीता, गुड़िया, ममता, निवासी लहरा लाडपुर वजीरगंज, चालक मनोज, नत्थू लाल, सत्यवती निवासी खितौरा आदि चोटिल हुए।