फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   uncle nephew is arrested due to change answer sheet

उत्तर पुस्तिका बदलते मामा-भांजा गिरफ्तार

Wed, 20 Jun 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Wed, 20 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
uncle nephew is arrested  due to change answer sheet
arrest
मामा ने भांजे को पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने के लिए आवेदन किया। परीक्षा के दौरान उसकी उत्तर पुस्तिका भी लिखी लेकिन उत्तर पुस्तिका बदलते समय सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में आ गया। परीक्षा व्यवस्थापक ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। दोनों के खिलाफ परीक्षा अधिनियम व धोखाधड़ी के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



मुरादाबाद जिले के छजलैट थाने के सदरपुर मतलब गांव निवासी उदयवीर ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा कक्ष में उसकी सहायता करने के लिए ही उसके मामा फतेहपुर विश्नोई गांव निवासी खेमपाल ने भी आवेदन किया था। दोनों परीक्षा देने चंदौसी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। मंगलवार की द्वितीय पाली में दोनों आसपास ही बैठे थे। खेमपाल का सामान्य ज्ञान ज्यादा अच्छा बताया जाता है। खेमपाल ने अपने भांजे की उत्तर पुस्तिका लिखी। 
विज्ञापन



परीक्षा समय समाप्त होने से पहले उत्तर पुस्तिका बदल ली। लेकिन उनकी यह हरकत सीसीटीवी कक्ष में निगरानी कर रहे इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की नजर में आ गए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक शशिकांत गुप्ता को बताया। उन्होंने दोनों परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों को कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ 3/9 परीक्षा अधिनियम व धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed