फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ugia's team defeated Chandausi Club by 11 runs and showed them the way out.

Sambhal News: उगिया की टीम ने चंदौसी क्लब को 11 रन से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया

Tue, 05 May 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ugia's team defeated Chandausi Club by 11 runs and showed them the way out.
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव दिलगौरा में चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चंदौसी क्लब और उगिया के बीच मैच खेला गया, जिसमें उगिया की टीम ने चंदौसी क्लब को 11 रन से मैच हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन



चंदौसी क्लब के कप्तान नाजिम मलिक ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उगिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी में शमशेर ने 14 गेंद पर एक छक्के की मदद से 17 रन की पारी खेली जबकि चंदौसी क्लब के कप्तान नाजिम मलिक ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। बल्लेबाजी करने उतरी चंदौसी क्लब की टीम 10 ओवर में 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उगिया की टीम 11 रन से मैच जीत कर चंदौसी क्लब की टीम को टूर्नामेंट की प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


चंदौसी क्लब की टीम के बल्लेबाज उमेश ने 14 गेंद पर दो चौकों की मदद से 16 रन की पारी खेली। उगिया की टीम की ओर से गुड्डू ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। कमेटी अध्यक्ष गुड्डू यादव ने उगिया टीम की ओर से चार ओवर में 14 देकर तीन बल्लेबाजों को आउट करने पर गुड्डू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। भाकियू के जयपाल यादव के द्वारा गुड्डू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान कायम सिंह यादव, मनवीर सिंह, राजीव कुमार, शिवेंद्र कुमार, सुनील सिंह, हरीश कुमार, यशपाल, रामवीर सिंह, जेपी यादव, भानु, हंसराज, नवीन, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed