फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two youths injured during harsh firing at wedding, referred

Sambhal News: शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवक घायल, रेफर

Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured during harsh firing at wedding, referred
जुनावई (संभल)। गांव बसीटा में शनिवार की देर रात शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में गांव निवासी प्रदीप (12) के पेट में गोली लग गई। जबकि गांव का ही अवधेश (24) छर्रे लगने से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। गोली किसने चलाई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बसीटा में शनिवार की रात देवेंद्र कुमार की बेटी की शादी थी। बहजोई के गांव वरबारे की मढ़ैया से बरात आई थी। देर रात चढ़त के दौरान बराती डांस कर रहे थे। इन्हीं के बीच गांव के प्रदीप और अवधेश भी झूम रहे थे। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली प्रदीप के पेट में लगी, जबकि अवधेश को छर्रे लग गए। दोनों घायल होकर जमीन पर गिर पड़े तो लोगों को जानकारी हुई। डीजे के शोर की वजह से लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजन दोनाें को अलीगढ़ ले गए। वहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
हर्ष फायरिंग में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक जुनावई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed