{"_id":"60e366528ebc3ec1ff08ff93","slug":"two-thieves-of-seven-stolen-vehicles-arrested-chandausi-news-mbd3946906107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार, छह बाइक व सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार, छह बाइक व सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। रजपुरा पुलिस ने सूचना पर केशरपुर तिराहे से दो बदमाशों को चोरी की बाइक व लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की डस्टर गाड़ी, बुलेट सहित छह बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने गुन्नौर सर्किल में बाइक सवारों से तीन लूट की घटना भी स्वीकार की है। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वह अपनी जरूरत पूरी करने के लिए दिल्ली, नोएडा, अमरोहा व क्षेत्र में से बाइक चोरी करते थे।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कोतवाली गुन्नौर में वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि एसआई नसीम खां स्टाफ के साथ सोमवार की सुबह केशरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि दो बदमाश चोरी की बाइक व माल के साथ चौराहे की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर आए दो आरोपियों को रोक लिया। पूछताछ में वह बिना नंबर की बाइक के बारे में सही सूचना नहीं दे सके।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लोकेश कुमार गांव शकरपुर तारनपुर थाना हयातनगर, देवेंद्र निवासी ग्राम लधनपुर थाना हयातनगर बताए हैं। तलाशी लेने पर लोकेश के पास लूटी गई एक कलाई घड़ी, एक पीली धातु का माथे का टीका, 3500 रुपये, देवेंद्र कुुमार के पास से 20,100 रुपये, एक मोबाइल, मास्टर चाबी आदि सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अन्य वारदात करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर थाना रजपुरा क्षेत्र में टी प्वाइंट से एक किलोमीटर की दूरी पर चाऊपुर जाने वाले तटबंध के पास से पांच दोपहिया वाहन, एक डस्टर गाड़ी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, वहां से आरोपियों जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसआई नसीम खां, राजकुमार, कांस्टेबल खालिद चौधरी, रवि तोमर, प्रमोद कुमार, विवेक त्यागी, शिवम पंवार आदि शामिल रहे।
आरोपियों ने क्षेत्र में लूट की तीन वारदात को दिया था अंजाम
चंदौसी। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बबराला गवां मार्ग पर 30 जून को राधास्वामी सत्संग भवन के पास से बाइक सवार महिला से बैग लूटने, तीन जुलाई को थाना गुन्नौर में नूरपुर तिराहे से बाइक पर पीछे बैठी महिला से मोबाइल, नकदी, माथे का टीका, आदि सामान लूटने, फरवरी 2021 में खिरनी व कैली के बीच थाना हयातनगर में बाइक में टंगे बैग को चुराने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
आरोपियों पर लूट व चोरी के चार मुकदमे हैं दर्ज
पकड़े गए बदमाशों पर थाना रजपुरा में चोरी, लूट के दो, थाना गुन्नौर में लूट, थाना हयातनगर में चोरी का एक मुकदमा पंजीकृत है।
जरूरत और शौक पूरे करने के लिए बने अपराधी
जुनावई। दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जरूरतों व शौक पूरा करने के लिए लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दिल्ली, नोएडा, अमरोहा, संभल व आसपास के जिलों में बाइक व गाड़ी में मास्टर चाबी लगाकर चोरी करते थे। उन्होंने डस्टर गाड़ी दिल्ली से चोरी की थी। इसके अलावा बिना नंबर की बुलेट नोएडा से, अमरोहा से बाइक, संभल से दो बाइक व अन्य स्थान से एक बाइक चोरी की थी।