फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two teachers arrested for converting

धर्मांतरण कराने के आरोप में दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

देवी-देवताओं के चित्र जलाने और धर्मांतरण कराके ईसाई बनाने के आरोप में घिरीं शिक्षिका रोसमयरी और जीसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उनके इन्कार पर दोनों ने घर में रखे देवी-देवताओं के चित्र फाड़कर जला दिए।

विज्ञापन
Two teachers arrested for converting

विस्तार

देवी-देवताओं के चित्र जलाने और धर्मांतरण कराके ईसाई बनाने के आरोप में घिरीं शिक्षिका रोसमयरी और जीसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नखासा थाने में गांव सिरसानाल के सीडीएम जूनियर हाईस्कूल में तैनात हैं।
विज्ञापन

इसी गांव में रहने वाली सुनीता ने कहा था कि उनके पति विलियम ईसाई हैं लेकिन उन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार नहीं किया है। सुनीता ने शिकायत की थी कि बुधवार को दोनों शिक्षिकाओं के उनके घर आईं और ईसाई धर्म अपनाने की बात कही। उनके इन्कार पर दोनों ने घर में रखे देवी-देवताओं के चित्र फाड़कर जला दिए। धर्मांतरण न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

इस जानकारी पर गांव में भाजपा नेता पहुंचे और अधिकारियों को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर एसडीएम विनय कुमार मिश्र और सीओ जितेंद्र सिंह ने मामले की जांच की। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात सुनीता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए शुक्रवार को दोनों शिक्षिकाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed