{"_id":"5fe3ac2c8ebc3e3c8e59f25f","slug":"two-sister-dies-in-sambhal-road-accident-sambhal-news-mbd3736856198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में सड़क हादसे में दो युवतियों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में सड़क हादसे में दो युवतियों की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर कुरकावली गांव के निकट बुधवार की रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में दो युवतियों की जान चली गई। दोनों युवतियां आपस में फुफेरी बहने हैं। मासूम समेत चार लोग घायल हैं जिन्हें संभल के निजी अस्पताल लाया गया है। एक महिला की हालत गंभीर है।
संभल के रायसत्ती निवासी शुभान अपने परिवार और साढ़ू की बेटी के साथ कार में सवार होकर मासूम के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। कुरकावली के निकट पिकअप चालक ने इनकी कार को बगल से टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें शुभान की बहन इकरा (25) तथा फुफेरी बहन सिबली (23) की मौके पर मौत हो गई। शुभान, उनकी पत्नी तलत और तीन वर्ष की बेटी माबिया घायल हो गए।
तलत की हालत गंभीर है। घायलों को नखासा थाने की पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचाया। जबकि इकरा और सिबली के शव जिला अस्पताल भेजे गए। पिकअप चालक अपने वाहन को छोड़कर भाग गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने से हादसा होने की जानकारी मिली है। अब पुलिस जांच कर रही है।